भास्कर न्यूज| लुधियाना पक्खोवाल रोड ललतों कलां स्थित साईं द्वारकामाई धाम में नव वर्ष के उपलक्ष्य में संकीर्तन का आयोजन किया गया। यह अविनाश माटा की अध्यक्षता में मंदिर परिसर में हुआ। संकीर्तन में ज्योति प्रचंड की रस्म विष्णु ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री के राज कुमार जैन द्वारा की गई। इस दौरान पवन बृजवासी की ओर से साई बाबा का गुणगान किया। पवन बृजवासी द्वारा गाए साईं भजनों से सभी भक्तजन भाव विभोर हो गए और पूरा माहौल शिरडी साईं धाम जैसा प्रतीत होने लगा। इस मौके राजिंद्रा गोयल, वरुण जैन ने बताया कि मंदिर परिसर में जरूरतमंद लोगों के लिए खोली गई होम्योपैथिक डिस्पेंसरी का लाभ प्रतिदिन हजारों लोग उठा रहे हैं। वही बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु शुरू की गई कंप्यूटर क्लासिस के प्रति भी बच्चों में भारी उत्साह है। इस अवसर पर दिनेश गोयल, राजिंद्रा गोयल, समीर तागडी, वरुण जैन, विजय पुरी, अनीश ढंड, दीपक सिंगला, गिरीश गुप्ता, परमजीत कनौजिया, उमेश बग्गा, मनु जैरथ आदि मौजूद रहे।|


