अमृतसर| माधव विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल रंजीत एवेन्यू के पूर्व प्रबंधक स्व. केशवानंद शर्मा जी 1 जनवरी 2025 को अपनी सांसारिक यात्रा को पूरा करते हुए प्रभु चरणों में लीन हो गए। सर्दी की छुट्टियों के पश्चात जैसे ही आज विद्यार्थी विद्यालय आए, इस दिवंगत आत्मा को याद करते हुए विद्यालय प्रार्थना सभा में विद्यालय उपाध्यक्ष डॉ. अरुण मेहरा, प्रबंधक जगदीश महाजन, प्रधानाचार्य रीना ठाकुर समूह स्टाफ तथा विद्यार्थियों द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कामना की गई।


