पदोन्नति पर नेवता भोज और सम्मान समारोह का आयोजन

भास्कर न्यूज | देवकर ग्राम राजा मोहगांव के राजेंद्र प्रसाद स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी/इंग्लिश माध्यम विद्यालय, में प्राचार्य बने आरके वर्मा ने नेवता भोज आयोजित किया। कार्यक्रम में कक्षा 1 से 8वीं तक के 500 बच्चों को पूरी, चावल, तीन प्रकार की सब्जी और रसगुल्ला परोसा गया। वहीं 9वीं से 12वीं तक के 300 विद्यार्थियों ने अर्धवार्षिक परीक्षा के बाद न्योता भोज में शामिल हुए। इस दौरान संकुल शिक्षा मोहगांव द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी निलेश चंद्रवंशी ने सरस्वती देवी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। पदोन्नत प्राचार्य का सम्मान प्रायमरी, मिडिल, हाई और हायर सेकेंडरी स्टाफ, पंचायत प्रतिनिधियों और सेवानिवृत्त शिक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। बीईओ निलेश चंद्रवंशी ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम के लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों से मेहनत करने की बात कही। बीआरसीसी भेख दास बघेल ने मिड-डे-मील और नेवता भोज योजना की महत्ता पर प्रकाश डाला। समारोह में संकुल अंतर्गत विभिन्न स्कूलों के स्टाफ, शाला प्रबंधन समिति और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *