विवादित मिशन हॉस्पिटल के 60 साल पुराने भवन को ढहाने बुधवार सुबह निगम का अमला दर्जनभर बुलडोजर लेकर पहुंचा। 12 घंटे तक कार्रवाई के बाद भी नहीं ढहा सका। मिशनरीज को हॉस्पिटल के लिए 1964 में 30 साल की लीज पर करीब 11 एकड़ जमीन दी गई थी। इसकी अवधि 1994 में खत्म हो गई। इसके बाद भी नियम विरुद्ध किराए पर दुकानें चल रही थीं। विवाद के बाद शासन ने कब्जे में ले लिया।


