भास्कर न्यूज | राजनांदगांव हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के आदेश पर प्राइवेट अंतिम वर्ष के विद्यार्थी अब दिग्विजय कॉलेज को अपना परीक्षा केन्द्र चुन सकेंगे। वार्षिक परीक्षा 2025 के अंतर्गत स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा दिग्विजय कॉलेज को परीक्षा आवेदन भरने दोबारा पोर्टल खोला गया है। ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने पूर्व वर्ष 2024 की वार्षिक परीक्षा में परीक्षा केन्द्र दिग्विजय कॉलेज से स्वाध्यायी विद्यार्थी के रूप में स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष तथा स्नातकोत्तर स्तर पर पूर्व वर्ष की परीक्षा में शामिल हुए है। वे वर्तमान वार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 में परीक्षा केन्द्र द्वितीय एवं तृतीय तथा स्नातकोत्तर स्तर पर अंतिम वर्ष की परीक्षा में भी शामिल हो सकेंगे यह परीक्षा मई में होगी। जिले में यूजी के नियमित एवं प्राइवेट परीक्षार्थी पहली बार सेमेस्टर परीक्षा देंगे। हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी से संबद्ध यूजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 15 जनवरी से शुरू होगी। 15 को वेल्यू एडेड कोर्स और 17 को इलेक्टिव कोर्स की परीक्षा दो पालियों में होगी। वहीं 22 से मुख्य विषयों की परीक्षा शुरू की जाएगी। परीक्षा में नकल रोकने यूनिवर्सिटी द्वारा उड़नदस्ता दल बनाया गया है। शहर के साइंस कॉलेज और कमला कॉलेज में यह परीक्षा होगी। कमला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आलोक मिश्रा ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। नियमित एवं प्राइवेट विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था के लिए पर्याप्त जगह है।


