परसराम साहू ने तीन सौ अयस्क और शैवाल संग्रह का प्रदर्शन किया

बालोद| शनिवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देवरी ख में हमर धरोहर सांस्कृतिक क्लब के तत्वावधान में परसराम साहू द्वारा एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कुम्हारी निवासी व राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित परसराम साहू ने विभिन्न प्रकार के तीन सौ अयस्क और शैवाल संग्रह का प्रदर्शन किया। साहू ने बच्चों को रत्न विज्ञान, शैवाल संग्रह और अयस्क के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में प्राचीन धरोहर, रत्न विज्ञान और शैवाल संग्रह के महत्व के प्रति जागरूक करना था। बच्चों और शिक्षकों ने उनके द्वारा प्रस्तुत प्रदर्शनी की सराहना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शाला के प्रधान पाठक राजेश कुमार वर्मा, शिक्षिका हरिका साहू, डॉक्टर शशिकला बंजारे,संस्कृति क्लब प्रभारी युगल देवांगन ने भागीदारी निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *