शहडोल में दोस्ती के नाम पर नाबालिग से रेप:अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल; पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल दौर में मोबाइल और इंटरनेट जहां सुविधा के साधन बने, वहीं पॉर्न वीडियो का बढ़ता चलन युवाओं को अपराध की ओर धकेलता जा रहा है। इसी खतरनाक ट्रेंड का एक और भयावह मामला शहडोल जिले में सामने आया है, जहां एक युवक ने नाबालिग को अपने जाल में फंसाकर उसके साथ रेप किया और अश्लील वीडियो बनाकर लंबे समय तक उसे ब्लैकमेल करता रहा। हालांकि, शहडोल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला आरोपी अनुराग गुप्ता पीड़िता के साथ स्कूल में पढ़ाई करता था। इसी दौरान उसकी नाबालिग छात्रा से जान-पहचान हुई, जो बाद में दोस्ती में बदल गई। आरोपी ने इस दोस्ती का गलत फायदा उठाया और नाबालिग के साथ लगातार रेप किया। आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था आरोपी ने पीड़िता की अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद वह पीड़िता को ब्लैकमेल करता रहा और हफ्ते-पंद्रह दिन में जयसिंहनगर बुलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। 5 दिसंबर को आरोपी पीड़िता के घर पहुंचा और उसके पास न आने पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की। इसके बाद 9 दिसंबर की रात आरोपी के डर के कारण बुलाने पर गई पीड़िता के साथ आरोपी ने फिर से जबरन रेप किया। घटना से आहत नाबालिग ने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद 10 दिसंबर को पीड़िता अपने माता-पिता और जीजा के साथ महिला थाना शहडोल पहुंची, जहां लिखित आवेदन देकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इसके बाद उसे जेल भेजा गया। वहीं इस मामले में जयसिंहनगर थाना प्रभारी अजय बैगा का कहना है कि एक युवक स्कूल में पढ़ाई के दौरान एक नाबालिग के साथ गलत काम कर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता था, पीड़िता की शिकायत पर से मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *