भखारा में मनाया वीर नारायण सिंह का बलिदान दिवस

अंवरी| भखारा में आदिवासी समाज के नेतृत्व में शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस मनाया गया। उनके छायाचित्र पर पूजा, माल्यार्पण किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति जैन ने कहा कि वीर नारायण सिंह का बलिदान अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उनकी वीरता से नई पीढ़ी को प्रेरणा लेकर समाज में जागरूकता, एकता और विकास के प्रति कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में समाजजनों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। ठाकुरराम नेताम ने कहा कि उन्होंने अन्याय, अत्याचार और अंग्रेजी शासन के खिलाफ किसानों व गरीबों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनका जीवन हमें सिखाता है कि सत्य, साहस और जनसेवा ही सच्ची देशभक्ति है। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में न्याय, समानता और भाईचारे को मजबूत करना है। इस अवसर पर कुलेश्वर सिंह ध्रुव, हुमन सिंह कतलम, नरोत्तम सिंह पड़ोती, ईश्वर कंवर, सुग्रीव नेताम, ढाल सिंह, राम प्रसाद कंवर, रामसेवक कंवर, राम नारायण नगारची, डागेश्वर नेताम, संतराम ध्रुव, दुष्यंत नेताम, कामिनी कतलम, चंद्रकला व अन्य रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *