विदिशा के राम जानकी मंदिर में मुकुट चोरी:डेढ़ लाख रुपए के जेवर-पूजन सामग्री गायब, सीसीटीवी खंगाली जा रही

विदिशा के शंकरनगर स्थित राम जानकी मंदिर में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी में भगवान के तीन मुकुट, माला और अन्य पूजन सामग्री गायब हो गई। चोरी हुए सामान की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए आंकी जा रही है। सुबह पुजारी दीपक जब मंदिर पहुंचे और ताला खोला, तो अंदर का दृश्य देखकर हैरान रह गए। उन्होंने पाया कि मंदिर के भीतर पूजा सामग्री बिखरी हुई थी और भगवान के आभूषण गायब थे। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही चोरी की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास में है। स्थानीय लोगों में नाराजगी और भय स्थानीय लोगों में लगातार मंदिरों में चोरी की घटनाओं को लेकर गहरी नाराजगी और भय का माहौल है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले रंगई स्थित हनुमान मंदिर में भी चोरी हुई थी, लेकिन उस मामले में अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *