रतलाम पहुंचे प्रभारी मंत्री विजय शाह:सर्किट हाउस में हुआ स्वागत; सरकार के 2 साल पूरे होने पर गिनाएंगे उपलब्धियां

प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग, भोपाल गैस राहत पुनर्वास विभाग और रतलाम जिला प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह आज (शनिवार) रतलाम दौरे पर हैं। वे दोपहर 1:15 बजे रतलाम सर्किट हाउस पहुंचे। मंत्री शाह यहां कलेक्ट्रेट में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक लेंगे और सरकार के 2 साल पूरे होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे वे इंदौर के लिए रवाना होंगे। प्रभारी मंत्री विजय शाह दोपहर 1:15 बजे रतलाम सर्किट हाउस पहुंचे। यहां भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर और भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। प्रशासन की ओर से एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव और एएसपी राकेश खाखा ने उनकी अगवानी की। कलेक्टर कार्यालय में अहम बैठक
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री शाह दोपहर 2 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में जिले के विकास और आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सरकार के 2 साल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस
शाम 4:30 बजे मंत्री शाह कलेक्ट्रेट में पत्रकारवार्ता को संबोधित करेंगे। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर आयोजित की जा रही है। इसमें वे प्रदेश के विकास के लिए किए गए प्रयासों और उपलब्धियों की जानकारी देंगे। रतलाम में सभी कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह शाम 6 बजे इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *