कांग्रेस के 2 साल के आंकड़े अवेलेबल नहीं- दिया कुमारी:बोली- हमारी सरकार के 2 साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ, राजस्थान में क्राइम परसेंटेज भी घटा

भाजपा सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में डिप्टी सीएम दिया कुमारी शनिवार को अजमेर पहुचीं। इस मौके पर उन्होंने मेडिकल कॉलेज से विधानसभा क्षेत्र के विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर दिया कुमारी ने सरकार के 2 साल पूरे होने पर भाजपा सरकार के कामों का रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा पिछली कांग्रेस सरकार के 2 साल के आंकड़े ऑनलाइन अवेलेबल नहीं है। मैंने ढूंढने का प्रयास किया लेकिन मुझे नहीं मिला। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा और विधायक अनीता भदेल मौजूद रही। दिया कुमारी ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सरकार ने आज 2 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इससे पहले कभी नहीं हुआ कि कोई सरकार जनता और मीडिया के सामने हर साल अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करती हो। काम और घोषणाएं दोनों धरातल पर है। सरकार ने जब भी घोषणा की उसे धरातल पर लाया भी गया है। दिया कुमारी ने कहा- राइजिंग राजस्थान का आयोजन बहुत बड़ा आयोजन था। इसमें 35 लाख करोड़ के एमओयू हुए। 25% एमओयू धरातल पर भी उतर चुके हैं। यह सबसे बड़ी उपलब्धि है। 2 साल में करीब 22 नई नीतियों को लॉन्च किया गया। बड़े स्तर पर प्रवासी राजस्थान कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजस्थान में अब बहुत सारी संभावनाएं खुल चुकी हैं। कांग्रेस का 2 साल का कोई आंकड़ा अवेलेबल नहीं दिया कुमारी ने कहा- गढ़ 2 साल में 90 हजार नौकरियां दी जा चुकी है। लगभग डेढ़ लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इस आंकड़े को कांग्रेस सरकार से तुलना करना चाहिए। लेकिन उनके 2 साल का कोई आंकड़ा अवेलेबल नहीं है। मैंने भी ऑनलाइन चेक करने का बहुत प्रयास किया था। उनका 3 साल का आंकड़ा है, लेकिन कुल 60 हजार के करीब है। युवाओं को सरकारी नौकरी देना आसान नहीं होता है। लेकिन भाजपा के सरकार ने ऐसे करके दिखाया है। 2 साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ दिया कुमारी ने कहा- 2 साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। 296 एग्जाम हुए लेकिन एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार 19% क्राइम में गिरावट आई है। जिस मुद्दे पर भाजपा ने चुनाव लड़ा वह काम हमारी सरकार ने करके दिखाया। कांग्रेस सरकार के समय जो क्राइम का आंकड़ा था उसमें बहुत बड़ा अचीवमेंट हमारी सरकार ने किया है। राजस्थान में क्राइम परसेंटेज घटा है। दिया कुमारी ने कहा- पहली बार 50 सालों में आंगनवाड़ी कार्यालय की मरम्मत हो रही है। यह बहुत जरूरी और अच्छा काम है। कांग्रेस सरकार में 5 साल में जो सड़के टूटी और सभी ने हालत देखी थी। लेकिन भाजपा सरकार में इन सभी कामों को ठीक किया गया है। दिया कुमारी ने कहा कि आईफा अवार्ड राजस्थान में हुआ है। यह बहुत जरूरी था। क्योंकि हमारे यहां राजस्थान में बड़े आयोजन नहीं होते थे। आईफा के जरिए बड़े आयोजनों के लिए वातावरण हमारी सरकार ने बना दिया है। आईफा के बाद कई फिल्म शूटिंग हो चुकी है। देवमाली गांव में भी जौली एलएलबी मूवी की शूटिंग की गई। इससे उसे गांव के इकोनामिक भी बढ़ेगी। सरकार का यही काम है कि जो भी घोषणाएं वह धरातल पर उतरे और जनता तक उनका लाभ मिले।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *