बटियागढ़-बक्सवाहा मार्ग पर पलटा ट्रक, डीजल टैंक फूटा:गाय को बचाने में हादसा, चेन्नई जा रहा था; ड्राइवर सुरक्षित

दमोह में बटियागढ़-बक्सवाहा मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बचा। छोटी चढ़ाई के पास एक ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में ट्रक का चालक बाल-बाल बच गया, लेकिन डीजल टैंक फूटने के कारण सड़क पर बड़ी मात्रा में डीजल फैल गया, जिससे आगजनी का बड़ा खतरा पैदा हो गया था। गाय को बचाने के प्रयास में हादसा जानकारी के मुताबिक, ट्रक रुद्रपुर से चेन्नई की ओर जा रहा था। ट्रक चालक आसिब ने बताया कि चढ़ाई के पास अचानक एक गाय सामने आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में ट्रक से उनका नियंत्रण हट गया और वाहन सड़क पर पलट गया। इस घटना के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने संभाली स्थिति, टला बड़ा खतरा ट्रक पलटने और डीजल फैलने की सूचना मिलते ही बटियागढ़ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और तुरंत कार्रवाई शुरू की। गनीमत रही कि समय रहते कोई चिंगारी या आगजनी की घटना नहीं हुई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने सड़क पर फैले डीजल को हटाने के प्रयास किया, ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *