कोहली चिन्नास्वामी में विजय हजारे के मैच खेलेंगे:IPL मुकाबले भी संभव; RCB विक्ट्री परेड के बाद कोर्ट ने रोक लगाई थी

RCB की विक्ट्री परेड के बाद हुई भगदड़ के चलते कोर्ट की रोक झेल चुके एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक बार फिर क्रिकेट लौटने जा रहा है। विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले यहां खेलेंगे। इसके साथ ही स्टेडियम में IPL मैचों की वापसी की उम्मीद भी बढ़ गई है। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के नए अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद को राज्य सरकार से मैच आयोजित करने की अनुमति मिल गई है। इसके बाद BCCI को भी इस बात के बारे में बता दिया गया है। सुरक्षा और लॉजिस्टिक कारणों से दिल्ली की विजय हजारे ट्रॉफी के मैच अलूर से हटाकर चिन्नास्वामी में कराने की तैयारी है। विराट कोहली और ऋषभ पंत को दिल्ली के स्क्वॉड में चुना गया है और दोनों पहले तीन मैचों के लिए उपलब्ध रह सकते हैं। इस साल RCB की पहली IPL ट्रॉफी जीत के बाद स्टेडियम में विक्ट्री परेड हुई थी। लेकिन उसके बाहर भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

कोहली 15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे 2000-3000 दर्शकों को एंट्री मिल सकती है
वेंकटेश प्रसाद और उपाध्यक्ष सुजीत सोमसुंदर ने इसी हफ्ते बेलगावी में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की थी, जो सकारात्मक रही। KSCA हाई-प्रोफाइल मैचों को देखते हुए 2000-3000 दर्शकों को स्टेडियम में एंट्री देने की योजना पर भी काम कर रहा है। IPL की वापसी ट्रैक पर है
विमेंस वर्ल्ड कप के समय जस्टिस डी’कुन्हा कमेटी ने भी इस ग्राउंड को बड़े आयोजनों के लिए असुरक्षित बताया था।​​​​​​​ हाल ही में हुई बैठक में KSCA ने जस्टिस जॉन डी’कुन्हा रिपोर्ट में बताई खामियां को जल्द से जल्द पूरे करने की बात कही। विजय हजारे ट्रॉफी को शुरुआती कदम माना जा रहा है, लेकिन KSCA की नजर IPL मैचों को बेंगलुरु में बनाए रखने पर है। एक अधिकारी ने कहा, IPL की वापसी ट्रैक पर है। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि भविष्य में किसी भी तरह की घटना से बचने के लिए एहतियाती कदम उठाए गए हैं और इसी आधार पर अनुमति दी गई है। गृह मंत्री, KSCA अध्यक्ष और पुलिस अधिकारियों के साथ आगे चर्चा करेंगे। IPL की शुरुआत 15 मार्च से हो सकती है
IPL 2026 की शुरुआत 15 मार्च से होने की संभावना है, जबकि फाइनल 31 मई को खेला जा सकता है। इससे पहले 16 दिसंबर को अबू धाबी में मिनी ऑक्शन आयोजित होगी। RCB विक्ट्री सेलिब्रेशन में 11 लोगों की मौत
4 जून को RCB की IPL जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ के बाद चिन्नास्वामी में कोई बड़ा मैच नहीं हुआ था। इस घटना में 11 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद महाराजा ट्रॉफी को मैसूर शिफ्ट किया गया और स्टेडियम को महिला वर्ल्ड कप के 5 मैचों, जिसमें फाइनल भी शामिल था, की मेजबानी से भी हाथ धोना पड़ा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *