राजस्थान में लगातार तीसरे दिन पारा शून्य पर:कल से मिल सकती है कोल्ड-वेव से राहत, तापमान बढ़ेगा; आज 6 जिलों में येलो अलर्ट

राजस्थान में लगातार तीसरे दिन पारा शून्य (जमाव बिंदु) रहा। शुक्रवार को सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फतेहपुर, चूरू में तेज ठंड के कारण बर्फ जमने का सिलसिला जारी है। उधर, हिल स्टेशन माउंट आबू का न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार के लिए 6 जिलों में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 15 दिसंबर से ठंड के तेवर थोड़े ढीले हो सकते हैं। उत्तर भारत में एक वेस्टर्न डिर्स्टबेंस आने से उत्तरी हवाओं का प्रभाव कम हो रहा है, जिसके चलते अगले 15 से 19 दिसंबर तक प्रदेश में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी भी होगी। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश शहरों में शुक्रवार को पूरे दिन सर्द हवा चली। इसके कारण दिन के तापमान में गिरावट हुई। जोधपुर, जैसलमेर, कोटा, जयपुर, अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, गंगानगर में कल अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर में 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 24.3, जयपुर में 23, अजमेर में 22.8, गंगानगर में 22.7, कोटा में 23.5, चूरू में 22.8, फलोदी में 21.9 और उदयपुर में 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 10 शहरों में तापमान 5 डिग्री या उससे नीचे पहुंचा
राजस्थान में सर्दी तेज होने का असर है कि 9 शहरों में कल तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। इसमें फतेहपुर (सीकर), माउंट आबू (सिरोही), बारां, चित्तौड़गढ़, चूरू, हनुमानगढ़, करौली, पिलानी (झुंझुनूं), सीकर और सिरोही शामिल हैं। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आज चूरू, झुंझुनूं, सीकर, करौली, अजमेर और कोटा जिलों में कोल्ड-वेव का ज्यादा प्रभाव रहने की संभावना देखते हुए इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 15 से 19 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम ड्राय रहेगा और तापमान बढ़ेगा। लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *