मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 120 सदस्य सद्भावना यात्रा के लिए रवाना

भिलाई| अपने राज्य के अलावा दूसरे राज्य को जानने, वहां की संस्कृति परंपरा से रुबरु कराने के उद्देश्य से मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई द्वारा सद्भावना यात्रा का आयोजन किया जाता है। इस यात्रा का उद्देश्य सदस्यों में आपसी सद्भाव व भाईचारा में मजबूती प्रदान करना भी है। इस वर्ष की यात्रा में समाज के 120 सदस्य गुजरात के लिए रवाना हुए। वे वहां के विभिन्न पर्यटन स्थलों, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों, प्राकृतिक स्थलों, धार्मिक स्थलों का भ्रमण व दर्शन करेंगे। यात्रा में समाज के अध्यक्ष कोमल धुरंधर, उपाध्यक्ष आत्माराम नायक, सरजूराम वर्मा, आईएस मनु, नारायण बर्छिहा, छम्मनलाल वर्मा, डाकेश्वर वर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा, सूर्यकांत नायक आदि शामिल हो रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *