देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र केबांध में शनिवार दोपहर युवती का शव मिला। पुलिस का कहना है कि युवती की उम्र 22 साल के करीब है। सिर और आंख पर चोट के निशान हैं। शरीर पर जो कपड़े हैं, उससे वो किसी बड़े परिवार की लग रही है। मामला हाई प्रोफाइल हो सकता है। इस वक्त तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हत्या की आशंका देवेंद्रनगर थाना प्रभारी राम आसरे सोनकर ने बताया कि डायल 112 पर सूचना मिली थी कि बांध में एक युवती का शव अतरा रहा है। युवती नवविवाहिता है। मंगलसूत्र के अलावा पायल और अन्य आभूषण पहने हुए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की हर एंगल से से जांच कर रहे है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवती ने ने बांध में कूदकर आत्महत्या की है या उसकी हत्या कर शव को यहां फेंका गया है।


