जालंधर में 2 बच्चों की मां ने किया सुसाइड:पति-सास ने कहा डिप्रेशन की दवा ले रही थी, बेटी को स्कूल भेज फंदा लगाया

जालंधर के वेस्ट हलके में महिला ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला पति, बच्ची और सास के साथ किराए के मकान में रह रही थी। महिला की पहचान डॉली के रूप में हुई है। परिवार जालंधर कैंट का रहने वाला है और अभी शहर के बस्ती एरिया में किराए पर रह रहा था।महिला के पति ने बताया ने पत्नी डिप्रेशन में रहती थी। इसके चलते की उसकी दवा चल रही थी।
शनिवार को पत्नी ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह किराए के मकान में 7 माह पहले ही आए थे। उनका आपस में कोई झगड़ा भी नहीं था। सुबह अच्छे से बात हुई थी। घटना के समय मैं छत पर था। नीचे आया तो पत्नी को ढूंढने लगा। नहीं मिली तो दरवाजा खटखटाया। नहीं खुलने पर खिड़की झांका तो पत्नी फंदे से लटकी थी। सास बोली-सुबह बच्चों को तैयार कर स्कूल भेजा
मृतका की सास शोभा देवी ने बताया कि सुबह वह पूजा कर रही थी। इस दौरान बहू ने बच्चों को स्कूल भेजा। उनको तैयार किया। टिफिन पैक कर उनको स्कूल के लिए भेजा। इसके बाद वह मायूस लग रही थी। उसे पूछा भी कि क्या हुआ लेकिन उसने कहा कि कुछ नहीं। कुछ देर बाद मैं पूजा कर घर की पहली मंजिल से नीचे आई तो बहू नजर नहीं आई। बहू दिमागी तौर पर ठीक नहीं थी और 3 से 4 महीने से उसकी दवाई चल रही थी। सास ने बताया कि बहू कुछ समय से चुप-चुप रहती थी। जब पूछते थे तो कहती थी वह ठीक है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि घर में महिला ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली है। जब वह घर पहुंचे तो परिवार ने पहले से महिला को उतार लिया था। महिला का शव सिविल अस्पताल की मॉर्चुरी में रखा जा रहा है। महिला के परिवार के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *