पाली में आधा गांव कुएं से पानी लाने को मजबूर:ग्रामीण बोले- सांवलता गांव में 10 दिन से पाइप लाइन लीकेज, नहीं हो रही सुनवाई

पाली जिले के रानी क्षेत्र के सांवलता गांव में पिछले कई दिनों से ग्रामीणों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि सांवलता-रूगड़ी रोड पर डिस्कॉम के कार्य के दौरान जेसीबी से खुदाई के दौरान जलदाय विभाग की पाइप लाइन लीकेज हो गई थी। इससे गांव में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करवाई लेकिन समाधान नहीं हो सका। ऐसे में ग्रामीण महिलाएं पीने के लिए कुंए से पानी लाने को मजबूर है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या की सूचना प्रशासन को भी दी जा चुकी है। साथ ही जलसंकट के शीघ्र समाधान को लेकर पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाई गई है। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत के सरपंच को भी लिखित रूप में शिकायत दी लेकिन कुछ समाधान नहीं हुआ। समस्या बताई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही
सांवलता गांव के भरत सोनी कहते है कि पाइप लाइन लीकेज होने से पेजयल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। इसको लेकर शिकायत भी की लेकिन कोई समाधान अभी तक नहीं हुआ। गांव में करीब 500 घरों की बस्ती है। मुख्य पाइप लाइन में लीकेज के चलते आधे से भी ज्यादा गांव के ग्रामीण पेयजल संकट से परेशान है। महिलाएं कुएं से पानी लाने को मजबुर है। डिस्कॉम के ठेकेदार ने तोड़ी लाइन
गांव के गणपत सिंह कहते है डिस्कॉम के ठेकेदार ने काम करते समय पाइप लाइन तोड़ दी। उसे ठी करवाने को बोला लेकिन कहता है कि पंचायत वाले करेंगे। ऐसे में पाइप लाइन अभी तक दुरुस्त नहीं हो सकी है। और गांव में पेयजल सप्लाई प्रभावित हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *