बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस में लगेंगे LHB कोच:AC, स्लीपर और जनरल कोच में बढ़ जाएंगी सीटें, 15 जनवरी से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में 15 जनवरी से लिंक हॉफमैन बुश (LHB) कोच की सुविधा शुरू की जा रही है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, नई तकनीक से निर्मित ये कोच अधिक सुरक्षित, आरामदायक और उच्च गति के लिए उपयुक्त हैं। इन कोचों के लगने से यात्रियों को कुल 109 अतिरिक्त बर्थ मिलेंगी। रेलवे द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि गाड़ी संख्या 18247/18248 बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में बिलासपुर से 15 जनवरी 2026 से और रीवा से 16 जनवरी 2026 से एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। इन कोचों के शामिल होने से यात्रियों को यात्रा के दौरान बेहतर सुरक्षा और आराम का अनुभव होगा, साथ ही सीटों की संख्या में भी वृद्धि होगी। AC, स्लीपर और जनरल में सीटें बढ़ेगी एलएचबी कोचों के कारण एसी 3 टियर में 16 बर्थ, जनरल (सामान्य) श्रेणी में 45 सीटें और स्लीपर श्रेणी में 48 बर्थ बढ़ जाएगी। इस तरह, अब इस ट्रेन में अधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अवसर मिलेगा। रेलवे प्रशासन का दावा है कि एलएचबी कोचों के उपयोग से बेहतर सुरक्षा, यात्रा के दौरान कम झटके, आधुनिक ब्रेकिंग प्रणाली और बेहतर सवारी गुणवत्ता सुनिश्चित होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *