अजमेर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने योगेंद्र ओझा:456 वोट से जीते, उपाध्यक्ष संदीप यादव, सचिन रूपेंद्र परिहार, सहसचिव पीयूष जैन जित की हासिल

अजमेर जिला बार एसोसिएशन के चुनाव शनिवार शाम को संपन्न हुए। जिला बार के अध्यक्ष पद पर योगेंद्र ओझा ने जीत हासिल की है। योगेंद्र ओझा ने 456 मतों से जीत हासिल की है। ओझा की जीत के बाद कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की ओर से जश्न मनाया गया। बता दे की शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन के चुनाव हुए थे। जिसमें 1550 सदस्य वकीलों में से 1319 नहीं मतदान किया था। नवनियुक्त बार अध्यक्ष योगेंद्र ओझा ने बातचीत में कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता अधिवक्ताओं की मान सम्मान की रहेगी। दूसरी प्राथमिकता उनकी जो बैठने और चैंबर को लेकर अव्यवस्था है, वह पारदर्शिता रूप से रहे। नए भवन में मूलभूत सुविधाओं को पूरा करवाना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी। ओझा ने प्रशासन को करीब एक हफ्ते के चेतावनी दी है। यह रहा जीत का पैनल अजमेर जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर योगेंद्र ओझा ने 456, उपाध्यक्ष पद पर संदीप यादव ने 659, सचिव पद पर रूपेंद्र परिहार ने 468, सहसचिव पद पर पीयूष जैन ने 1050, कोषाध्यक्ष पद पर भगवान दास ने 668 वोट लेकर जीत हासिल की है। पुस्तकालय अध्यक्ष के पद पर मनोज कोटिया को पूर्व में निर्विरोध विजय घोषित किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *