कन्या महाविद्यालय भवन निर्माण अटका, 45 करोड़ स्वीकृत:ABVP ने वन आपत्ति हटाने और कार्य शुरू करने को लेकर मंत्री को ज्ञापन सौंपा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने मंगलवार को सलूंबर में कन्या महाविद्यालय के भवन निर्माण कार्य को फिर से शुरू कराने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने प्रशासन से वन विभाग की आपत्ति का शीघ्र समाधान कर निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ कराने का आग्रह किया। एबीवीपी ने ज्ञापन में बताया कि राज्य सरकार ने कन्या महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए लगभग 45 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। निर्माण एजेंसी रु.ङ.सि.को. को कार्यादेश भी जारी हो चुका है। इसके बावजूद, वन विभाग ने प्रस्तावित भूमि को वन क्षेत्र बताते के लिए आपत्ति दर्ज कराई है, जिसके कारण भवन निर्माण कार्य लंबे समय से रुका हुआ है। परिषद ने ज्ञापन में हाड़ा रानी महाविद्यालय के लिंक रोड की समस्या का भी प्रमुखता से उल्लेख किया। एबीवीपी ने छात्राओं को आवागमन में हो रही कठिनाइयों को देखते हुए इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। यह ज्ञापन नगर मंत्री रोहित राज सिंह शक्तावत के नेतृत्व में सौंपा गया। इस अवसर पर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य खुशाल शर्मा, पूर्व जिला संयोजक गणपत जोशी, नगर सह मंत्री प्रद्युम्न सिंह, महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष सावंत टेलर, इकाई सचिव पूजा गोस्वामी, उपाध्यक्ष सागर मेहता, हैतल टेलर, लक्षिता गर्ग, रमेश, जयराज, गजेन्द्र सिंह, हितेश, ध्रुव, जितेंद्र सहित बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता उपस्थित थे। एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि यदि छात्राओं के हित में भवन निर्माण कार्य शीघ्र शुरू नहीं किया गया, तो संगठन आंदोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *