रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा में शनिवार को सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। राजस्थान में करौली के गांव तिमावा निवासी 40 वर्षीय राजेंद्र राजमिस्त्री का काम करता था और धारूहेड़ा के माहेश्वरी गोयल कॉलोनी में किराये पर रहता था। शनिवार को वह एक होटल के पास से रोड क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। भिवाड़ी में होगा पोस्टमॉर्टम हादसे के बाद पुलिस ने राहगीरों ने घायल अवस्था में राजेंद्र को अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद परिजन राजेंद्र की डेडबॉडी भिवाड़ी ले गए और वहीं शव का पोस्टमॉर्टम होगा। सेक्टर छह थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।


