जयपुर में लोहे की रेलिंग से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली, VIDEO:कंटेनर से टच होने पर बिगड़ा कंट्रोल, सीट से उछलकर लटका ड्राइवर

जयपुर में हाईवे व सर्विस लाइन के बीच लगी लोहे की रेलिंग में शुक्रवार दोपहर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जा घुसी। हाईवे पर चल रहे एक कंटेनर से टच होने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली आउट ऑफ कंट्रोल हुई थी। लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए घुसे ट्रैक्टर-ट्रॉली की सीट पर बैठा ड्राइवर उछलकर लटक गया। गनीमत रही कि बड़ा सड़क हादसा होने के टल गया। पुलिस ने बताया- भांकरोटा इलाके में जयपुर-अजमेर हाईवे पर हादसा हुआ। दोपहर करीब 1 बजे हाईवे पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर ड्राइवर जा रहा था। इसी दौरान उसके पास से कंटेनर निकला। कंटेनर के निकलते समय ट्रैक्टर की छत का हिस्सा उससे टच हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली आउट ऑफ कंट्रोल होकर हाईवे व सर्विस लाइन के बीच लगी लोहे की सेफ्टी रेलिंग में जा घुसा। रेलिंग को तोड़ते हुए ट्रैक्टर सर्विस लाइन की तरफ बीच डिवाइडर पर अटक गया। सीट पर बैठा ड्राइवर उछलकर आगे की ओर लटक गया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय ड्राइवर की ट्रैक्टर को पकड़ लेने के चलते बाल-बाल जान बच गई। गनीमत रही कि इस दौरान हाईवे पर पीछे से और सर्विस लाइन में कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था। जिससे बड़ा सड़क हादसा हो सकता था। भांकरोटा थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त रेलिंग को रोड किनारे करवाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *