चूरू विधायक ने विकास रथ को किया रवाना:गांव-गांव जाकर सरकार की उपलब्धियां बताएगा, सुझाव पेटिका भी साथ

चूरू विधायक हरलाल सहारण ने पंचायत समिति परिसर से ‘बढ़ता राजस्थान हमारा राजस्थान’ थीम पर आधारित विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ प्रदेश की भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना किया गया है। विधायक सहारण ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से प्रगति कर रहा है। राज्य सरकार ने पिछले दो वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि यह विकास रथ तहसील के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर राज्य सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और गतिविधियों का प्रचार-प्रसार करेगा। इसका उद्देश्य आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना है। इन विकास रथों में एक सुझाव पेटिका भी रखी गई है। आमजन विकास कार्यों और नीतियों से संबंधित अपने मूल्यवान सुझाव इसमें दे सकते हैं। प्रदेश सरकार इन सुझावों पर अमल कर विशेष प्रयास करेगी। निवर्तमान प्रधान दीपचंद राहड़ ने जानकारी दी कि राज्य सरकार ने गांवों के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इस रथ यात्रा से गांववासियों को विकास कार्यों सहित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी मिल सकेगी। इस अवसर पर महेंद्र कुमार भार्गव, निवर्तमान उप जिला प्रमुख महेंद्र न्यौल, विक्रम कोटवाद, बलवीर ढाका, चेतराम सहारण, शिवसिंह चौहान, नवल सिंह, कैलाश और ताराचंद भांभू सहित पंचायत समिति के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *