खंडवा में शनिवार दोपहर को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूल बस और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर कांच गिर गया हैं। हादसा इतना भयावह था कि बस के टायर में जाकर बाइक फंस गई। एक बुजुर्ग सड़क पर गिर गया, वहीं दूसरा बाइक के साथ लटक गया। हादसा जावर-अमलपुरा हाईवे पर बिजली ग्रिड के पास एक अंधे मोड़ पर हुआ हैं। यह हादसा खेड़ी ग्राम की जिनियस पब्लिक स्कूल की बस से हुआ हैं। बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार ताराचंद पिता विट्ठल (45) और लक्ष्मण पिता चैन्या (65) निवासी दोनों ग्राम सरई की मौत हो गई। दोनों मृतक आपस में काका-भतीजे हैं। जो कि जावर की ओर से घर लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना जावर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच शुरू कर दी हैं।


