नागौर में प्रभारी मंत्री ने गिनाई भजनलाल सरकार की उपलब्धियां:भ्रष्टाचार के मामलों पर कलेक्टर को दिए जांच के निर्देश

प्रदेश की भजनलाल शर्मा सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर नागौर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान जिला प्रभारी एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व भू-जल विभाग मंत्री कन्हैयालाल चौधरी आज नागौर जिला मुख्यालय के दौरे पर रहे। ​मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने जिला परिषद सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने भजनलाल शर्मा सरकार के दो वर्षों की उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इन दो वर्षों में पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। इसके बाद मंत्री ने जिला परिषद परिसर से जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये विकास रथ प्रत्येक विधानसभा में जाकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। ​अतिक्रमण और भ्रष्टाचार के सवालों पर कलेक्टर को दिए निर्देश
इस दौरान ​नागौर नगर परिषद के सभापति और आयुक्त की नियुक्ति सहित शहर में हो रहे अतिक्रमण व भ्रष्टाचार के मुद्दों से जुड़े सवालों पर जिला कलेक्टर को निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्टर से कहा कि जल्द से जल्द भ्रष्टाचार और जमीन पट्टों के फर्जीवाड़े की जांच के मामले में निपटारा करें। उन्होंने नागौर में हो रहे कई भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े के मामले के उजागर करने पर मीडिया को भी धन्यवाद दिया। सड़क सुरक्षा और दिव्यांगजनों को बनाए आत्मनिर्भर
मंत्री कन्हैयालाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह गंभीर है और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भजनलाल शर्मा सरकार का लक्ष्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है और आने वाले समय में भी जनहित की योजनाओं को और गति दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *