हिमाचल के 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट:अटल टनल रोहतांग दो सप्ताह बाद बहाल, 11 जनवरी को बारिश-बर्फबारी की संभावना

हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में आज और कल घना कोहरा पड़ेगा। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी जिला को दी गई है। घना कोहरा पड़ने से कई क्षेत्रों में विजिबिलिटी सिर्फ 50 मीटर तक रह गई है। इन जिलों में कोहरे के साथ साथ रात और सुबह के वक्त शीतलहर का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे लोगों को दिन में धूप खिलने तक ठंड का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आज और कल मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। कल आधी रात को मौसम करवट बदलेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से 11 जनवरी से बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इस दिन प्रदेश के ऊंचे भागों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश होगी। बारिश-बर्फबारी से पहले तापमान में आया उछाल 12 जनवरी को भी मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। इससे इस दिन भी ऊंचे इलाकों में हल्का हिमपात हो सकता है। वहीं बारिश-बर्फबारी से पहले अधिकतम तापमान में उछाल आया है। कांगड़ा का पारा नॉर्मल की तुलना में 5.1 डिग्री ज्यादा के साथ 21.1 डिग्री पहुंच गया है। शिमला का नॉर्मल के मुकाबले 3.3 डिग्री ज्यादी के साथ 14.6 डिग्री, भुंतर का 4.1 डिग्री के उछाल के सात 20.2 डिग्री हो गया है। इसी तरह दूसरे शहरों का तापमान भी सामान्य से ज्यादा हो गया है। अटल टनल रोहतांग भी बहाल वहीं बीते तीन दिन से धूप खिलने के बाद अटल टनल रोहतांग दो सप्ताह बाद छोटे वाहनों के लिए खुल गई है। इससे टूरिस्ट अटल टनल तक पहुंचने लगे है और बढ़ी संख्या में सैलानी बर्फ देखने के लिए नॉर्थ पोर्टल, सिस्सू और जलोड़ी दर्रा पहुंच रहे हैं। बीते सप्ताह हुई बर्फबारी के कारण प्रदेश में अभी 27 सड़कें बंद पड़ी है। इनमें ज्यादातर लाहौल स्पीति और कुल्लू जिला में बंद पड़ी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *