संगरूर में घरेलू विवाद में पत्नी को मार डाला:लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

पंजाब के संगरूर जिले के दिड़बा थाना क्षेत्र के गांव उभिया में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति हरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में ले लिया और आरोपी पति को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी हरदीप सिंह ने कथित तौर पर घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी बेअंत कौर की हत्या की। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थाना दिड़बा प्रभारी कमलदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बेअंत कौर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *