कोटा शहर के अनंतपुरा थाना इलाके में देर रात बदमाशों ने सेंघ लगाई है। बदमाश कार में सवार होकर आए। मोटर वाइंडिंग की शॉप का शटर ऊंचा किया। दुकान में रखे पुराने वायर लेकर फरार हो गए। सुबह पड़ोसी ने शटर ऊंचा देखा1 तो दुकान मालिक को सूचना दी। दुकान मालिक जगदीश गौड़ ने चोरी की शिकायत थाने में दी है। पीड़ित जगदीश ने बताया कि उनकी दुकान व मकान इंडियन पेट्रोल पंप के सामने क्रेशर रोड़ है। मकान के नीचे ही श्रीनाथ इलेक्ट्रिक वर्कशॉप के नाम से मोटर वाइंडिंग की दुकान है। देर रात 1 बजकर 50 मिनट पर एक सफेद रंग की कार दुकान के बाहर आकर रूकी। कार में से चार बदमाश बाहर निकले। ड्राइवर गाड़ी में बैठा रहा। बदमाशों सबसे पहले मकान के गेट की कुंडी को बाहर से लगाया। फिर दुकान का शटर ऊंचा करके अंदर घुसे। दुकान में मोटर वाइंडिंग का पुराना वायर रखा हुआ था। बदमाश पुराना वायर चुराकर ले गए। सुबह 6 बजे पड़ोसी ने दुकान का शटर ऊंचा देखा और सूचना दी। दुकान में 50-60 किलो पुराना वायर रखा हुआ था। चोरी हुए पुराने वायर की बाजार कीमत 50 से 60 हजार के आसपास है। सीसीटीवी कैमरे में बदमाश चोरी करते हुए साफ नजर रहे है। चोरी की शिकायत थाने में दी है।


