मरुधर एक्सप्रेस 35 ट्रिप बाद आज से राइट टाइम रवाना:जयपुर में निर्माण कार्य पूरा, जोधपुर-वाराणसी ट्रेन फिर निर्धारित समय पर चलेगी

वाराणसी सिटी-जोधपुर-वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस 35 ट्रिप तक लेट चलने के बाद शनिवार 13 दिसंबर से पुनः अपने निर्धारित समय पर संचालित होना शुरू हो गई है। शनिवार को ट्रेन वाराणसी सिटी से निर्धारित समय शाम 4:25 बजे पर रवाना हुई, वहीं जोधपुर से मरुधर एक्सप्रेस रविवार 15 दिसंबर को सुबह 8:25 बजे राइट टाइम पर रवाना होगी। जोधपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे द्वारा जयपुर स्टेशन यार्ड में एयर कॉन्कोर्स फेज-2 के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्य के कारण 9 नवंबर से इस ट्रेन को अस्थाई रूप से विलंबित समय से संचालित किया जा रहा था। तकनीकी कार्य के दौरान मरुधर एक्सप्रेस को जोधपुर से लगभग 3 घंटे तथा वाराणसी सिटी से 4 घंटे 10 मिनट विलंब से चलाया जा रहा था। निर्माण एवं तकनीकी कार्य पूर्ण होने के पश्चात अब ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित समयानुसार चलाई जा रही है। निर्धारित समय-सारिणी जोधपुर-वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस (14854/14864/14866) जोधपुर से प्रातः 8:25 बजे प्रस्थान करेगी। वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस (14853/14863/14865) वाराणसी सिटी से सायं 4:25 बजे प्रस्थान करेगी। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा के लिए पुराने एवं निर्धारित समय-सारिणी का ही पालन करें तथा समय से पूर्व स्टेशन पहुंचें। नवीनतम जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन एवं आधिकारिक पोर्टल का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *