प्रदेश सरकार के 2 साल पूरे:उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने 18 से 23 दिसंबर तक कार्यशालाएं होंगी

मध्य प्रदेश सरकार के दो वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय रायसेन में एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिला प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार की उपस्थिति में हुई। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में अनेक विकास कार्य और सफल योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने जोर दिया कि सरकार की इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। श्री पवार ने बताया कि सरकार की इन उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए एक विशेष कार्ययोजना बनाई गई है। इसके तहत जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों – सांची, सिलवानी, उदयपुरा और भोजपुर में आगामी 18 से 23 दिसंबर तक विधानसभा-वार कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इन कार्यशालाओं में प्रदेश सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उन्होंने सभी भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रदेश सरकार की इन दो वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक आसानी से पहुंचे और वे समय पर उनका लाभ उठा सकें। बैठक में जिला संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा, सांची विधायक डॉ. प्रभु राम चौधरी, भाजपा नेता राकेश तोमर, महामंत्री केशव पटेल सहित जिले के सभी भाजपा मंडलों के अध्यक्ष भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *