कैसे पहुंचेंगे परीक्षार्थी?:क्योंकि राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) के शहर में बनाए 39 परीक्षा केंद्र इनमें से 18 परीक्षा केंद्र वीआईपी रूट पर हैं

शहर में कल उप राष्ट्रपति, सीएम के कार्यक्रम, इसी दिन 13 हजार अभ्यार्थी देंगे परीक्षा, छात्रों को समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह शहर में 15 दिसंबर (रविवार) को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व मुख्यमंत्री मोहन यादव की यात्रा के दौरान सुबह से देर शाम तक शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था के लिए शहर में 1500 पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। इसी दिन राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) का आयोजन दोपहर 12 से 3 बजे तक है। शहर के 39 परीक्षा केंद्रों पर 13,508 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में ग्वालियर चंबल से अभ्यर्थी ग्वालियर में ही पेपर देने के लिए आएंगे। इन जिलों से आने वाले वाहनों को शहर के बाहर से डायवर्ट किया है। इसलिए प्रशासन ने इन परीक्षार्थियों से वीआईपी रूट से बचकर और समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की एडवायजरी जारी की है। परीक्षा केंद्र गोला का मंदिर, सीपी कॉलोनी, मुरार, जयेंद्रगंज और बाड़ा के आसपास के लगभग 18 केंद्र बनाए हैं। अधिकांश परीक्षा केंद्र वीआईपी रूट की परधि में आएंगे। दोपहर 12 बजे से पेपर होगा शुरू, इसी समय आएंगे ​​अतिथि सुबह 11 बजे से परीक्षा केंद्र पर मिलेगी एंट्री हेल्पलाइन: 2446214 और 9425135143 1500 पुलिस कर्मचारी और अधिकारी सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था में रहेंगे तैनात किले पर 350 वादक देंगे प्रस्तुति, सीएम होंगे शामिल, तानसेन समारोह का करेंगे शुभारंभ उप राष्ट्रपति एयफोर्स स्टेशन से पहले महाराज बाड़ा, फिर जेयू और अंत में जयविलास पैलेस जाएंगे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 दिसंबर को 11.25 बजे बाड़े पहुंचकर म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 11.45 बजे जेयू में जीवाजीराव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। दोपहर 1 बजे जयविलास पैलेस जाएंगे। बाहरी मार्ग होंगे डायवर्ट प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को एयरपोर्ट से सीधे जेयू पहुंचेंगे। यहां प्रतिमा अनावरण के बाद किले पर 350 वादकों की प्रस्तुति देखेंगे। शाम को हजीरा पर 5 दिवसीय तानसेन संगीत समारोह का करेंगे शुभारंभ। तानसेन समाधि: किला गेट की ओर से हजीरा होते हुए गोले का मंदिर, मुरार जाने वाले वाहन किला गेट से डायवर्ट होकर सेवानगर फूलबाग होकर जाएंगे। {चार शहर का नाका से हजीरा चौराहा, गोले का मंदिर, मुरार, जाने वाले वाहन चार शहर का नाका से डायवर्ट होकर सिमको तिराहा होते हुए जाएंगे। {हजीरा चौराहा होते हुए गोले का मंदिर जाने वाले वाहन नए ब्रिज से जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *