दीपका में खान सुरक्षा पखवाड़ा शुरू:’सेफ्टी मैन’ नाटक से कर्मचारियों को सुरक्षा का दिया संदेश

कोरबा के एसईसीएल दीपका विस्तार परियोजना में वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत ऑफिसर्स क्लब में सुरक्षा जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें जमुना कोतमा क्षेत्र से आए निरीक्षण दल के प्रमुख महेंद्र पाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर दीपका क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय मिश्रा, महाप्रबंधक (संचालन) संजीव कुमार, खान प्रबंधक उमेश कुमार, क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी सरोता, सुरक्षा अधिकारी आरसी मृधा और वर्कमैन इंस्पेक्टर राजकुमार राठौर, गोपाल यादव, अंजनी गोपाल सहित पिट सेफ्टी कमेटी के सदस्य ज्ञान जायसवाल, केपी दरियाना, आलोक मिश्रा तथा एरिया सेफ्टी मेंबर फैयाज अंसारी, ललित राठौर, संदीप मानिकपुरी भी मौजूद रहे। स्वागत गीत से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत एसईसीएल कर्मचारी लक्ष्मण दास वैष्णव द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई। इसके बाद सुरक्षित कार्य करने वाले कामगारों को सम्मानित किया गया। सरजू रत्नाकर ने सुरक्षा गीत प्रस्तुत कर उपस्थित कर्मचारियों को सुरक्षा के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सुरक्षा पर आधारित जागरूकता नाटक ‘सेफ्टी मैन’ रहा, जिसे विभागीय टीम ने शानदार ढंग से प्रस्तुत किया। नाटक के लेखक व निर्देशक रामेश्वर आदित्य ने स्वयं ‘सेफ्टी मैन’ की भूमिका निभाई। उन्होंने कामगारों को सुरक्षा उपकरणों के महत्व और सुरक्षा मानकों के अनुरूप कार्य करने का संदेश प्रभावी ढंग से दिया। इस सांस्कृतिक प्रस्तुति में विनोद यादव, लक्ष्मण दास वैष्णव, प्रदीप कुमार गुप्ता, सरजू रत्नाकर, सत्य प्रकाश मिश्रा, किशोर रहंगडाले, राजेश राजपूत, आविष्कार, आकाश राम, पंकज पाठक, मधु राजपूत, रुबीना, रोशनी सिंह और श्रीमती अनीता दुबे की भूमिकाओं को विशेष रूप से सराहा गया। सभी कलाकारों ने मिलकर नाटक को जीवंत बनाया। नाटक के सफल मंचन में सुरक्षा अधिकारी आरसी मृधा, सेफ्टी ऑफिस स्टाफ सौरभ, विमल और विजय का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन पंकज पाठक ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *