छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से हमला किया:बलरामपुर में मामूली विवाद के बाद किया अटैक, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

बलरामपुर के वाड्रफनगर इलाके में एक मामूली विवाद के बाद छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। यह घटना चौकी वाड्रफनगर, थाना बसंतपुर क्षेत्र अंतर्गत हुई। जानकारी के अनुसार, प्रार्थी विशाल प्रजापति (24 वर्ष), पिता मनोज प्रजापति, निवासी वाड्रफनगर ने चौकी वाड्रफनगर में मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 4 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 11 बजे वह अपनी पत्नी के साथ अपने छोटे भाई के किराए के मकान में रुके हुए थे। इसी दौरान किसी छोटी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद छोटे भाई ने चाकू से किया हमला विवाद के दौरान, छोटे भाई दीपक प्रजापति (20 वर्ष), पिता मनोज प्रजापति, निवासी वाड्रफनगर ने अपने हाथ में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से विशाल प्रजापति की पीठ पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। रिपोर्ट के आधार पर चौकी वाड्रफनगर में अपराध क्रमांक 213/25 के तहत धारा 296, 115(2), 351(3), 118(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी दीपक प्रजापति की तलाश की और उसे उसके घर से हिरासत में ले लिया। 12 दिसंबर 2025 को उसे चौकी लाया गया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल चाकू को भी जब्त कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी दीपक प्रजापति को गिरफ्तार कर जेएमएफसी कोर्ट, वाड्रफनगर में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस द्वारा मामले की आगे की विवेचना जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *