कोटा में तीन दिन से लगातार धूप:सर्दी से राहत, गलन ठिठुरन बरकरार, न्यूनतम तापमान में गिरावट

कोटा में तीन दिनों से लगातार सूर्य देव के दर्शन हो रहे है। दोपहर के समय सर्दी से राहत है। वही गलन ठिठुरन बरकरार है। जिले में शीत लहर का दौर भी जारी है। सूर्य देव के दर्शन भी सुबह से हो रहे है। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वही अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। विजिबिलिटी भी बड़ कर 1500 मीटर दर्ज हुआ। तापमान में गिरावट होने से गलन बनी हुई है। सर्दी में सभी ठिठुरने पर मजबूर हैं। घने कोहरे में रेल गाड़ियों, रोडवेज व अन्य वाहनो की रफ्तार भी धीमी हो गयी है। वही फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाले बेसहारा, गरीब लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। गलन ठिठुरन वाली ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। जिले में शीत लहर का दौर जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में और हाईवे पर घना कोहरा मौजूद है। मौसम विभाग के अनुसार कोटा में अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। विजिबिलिटी भी 1500 मीटर दर्ज की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *