उदयपुर में जुटेंगे देश भर के महिला बाल विकास मंत्री:महिलाओं-बच्चों के लिए राज्यों के किए गए नवाचारों से लेकर अपनाई बेस्ट प्रैक्टिस पर होगी चर्चा

भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की और से 10 से 12 जनवरी तक उदयपुर में महिलाओं एवं बच्चों के लिए राज्यों द्वारा किए गए नवाचारों से लेकर अपनाई बेस्ट प्रैक्टिस पर चर्चा होगी और इसमें और क्या बेहतर कर सकते है इस पर मंथन होगा। यह आयोजन उदयपुर में 10 से 12 जनवरी तक होगा। इसमें देश के सभी राज्यों के महिला एवं बाल विकास विभाग के मंत्री, सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग राजस्थान के शासन सचिव महेन्द्र सोनी ने बताया कि इसमें केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, राज्य की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी तथा महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार भाग लेगी। उन्होंने बताया कि इस चिंतन शिविर में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की जाएगी तथा राज्यों द्वारा किए गए नवाचारों को लेकर मंथन किया जाएगा। 150 से ज़्यादा प्रतिनिधि इस चिंतन शिविर में भाग लेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *