CM भजनलाल शर्मा शुक्रवार को आएंगे पचपदरा रिफाइनरी, करेंगे भ्रमण:जिला प्रशासन और HRRL के अधिकारियों के साथ करेंगे मीटिंग, तैयारियां जारी

CM भजनलाल शर्मा 10 जनवरी यानि शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर बालोतरा आना प्रस्तावित है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सीएम रिफाइनरी का भ्रमण करने के साथ विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे। साथ यूनिटों की प्रगति के बार में जानकारी लेकर दिशा-निर्देश देंगे। एचआरआरएल अधिकारियों के साथ मीटिंग कर इसी साल कार्य पूरा कर प्रोडक्शन शुरू करने को लेकर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री की विजिट को लेकर रिफाइनरी में तैयारियां चल रही है। इसको लेकर बुधवार को मीटिंग हॉल में जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव और एसपी कुंदन कंवरियां ने रिफाइनरी में एचआरआरएल सहित सरकारी विभागीय अधिकारियों के साा मीटिंग की। साथ तैयारियों की समीक्षा की गई। वहीं हेलीपैड व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इधर सीएम की विजिट को लेकर पचपदरा कस्बे की कायापलट हो रही है। गत तीन दिन से पचपदरा कस्बे से गुजरने वाले हाइवे पर साफ-सफाई करवाकर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत व भराव वाले स्थानों से दूषित पानी की निकासी करने का कार्य दुरुस्त करवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शुक्रवार को प्रस्तावित दौरे को लेकर रिफाइनरी मीटिंग हॉल में जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव की अध्यक्षता में पुर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिद्धार्थ पलनीचामी, पुलिस अधीक्षक कुन्दन कंवरिया, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान, अतिरिक्त जिला कलक्टर अशोक कुमार, समस्त उपखण्ड अधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारियों समेत रिफाइनरी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कलेक्टर ने बताया- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 10 जनवरी को एक दिवसीय यात्रा पर जिले के दौरे पर रहेगें। इस दौरान वे रिफाइनरी का भ्रमण कर रिफाइनरी विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेगें। उन्होने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रस्तावित यात्रा की पूर्व तैयारियों की समीक्षा कर पुख्ता व्यवस्थाओ के निर्देश दिए। उन्होने मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा के मदेनजर सभी विभागों को आपस में बेहतर समन्वय बनाते हुए मुस्तैदी से कार्य करने की हिदायत दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *