गाजियाबाद में नंदकिशोर गुर्जर ने की लाइव रेड:झुग्गियों में रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की तलाश की, केजरीवाल को बताया गद्दार

गाजियाबाद के लोनी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर अपनी विधानसभा क्षेत्र के झुग्गियों में पहुंचे। विधायक ने दावा किया कि यहां अवैध बिजली के कनेक्शन दिए जा रहे हैं। बंगाल के रहने वालों का आधार कार्ड दिल्ली का मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बदनाम करने की आरोप अधिकारियों पर लगाया। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि उनकी लोनी विधानसभा क्षेत्र की झुग्गियां में बड़ी संख्या में रोहिंग्या और बांग्लादेशी रह रहे हैं, मैं कई बार पकड़वा चुका हूं। उन्होंने कहा अरविंद केजरीवाल ने देश के साथ गद्दारी करते हुए घुसपैठियों को वोट के लिए बसाया है, इनके पास वोटर कार्ड राशन कार्ड आधार कार्ड सब दिल्ली का मिला है लेकिन गाजियाबाद में रह रहे हैं। उन्होंने कहा मैं लगातार इस बात को उठाता रहा हूं लेकिन कोई जू नहीं रेंग रही है। देश के साथ गद्दारी की जा रही है जिस तरीके से घुसपैठियों को बिजली विभाग में सब जगह कनेक्शन दिए हुए हैं लोगों के पास फर्जी आधार कार्ड है एक बंगाल का है एक दिल्ली का है। विधायक ने कहा, ‘दिल्ली देश की राजधानी है जितने भी हमारे मुख्यालय हो या पार्लियामेंट हो। पूरा देश आज 10 करोड़ बांग्लादेशियों के कारण बारूद के ढेर पर बैठा है। दिल्ली बेहद सेंसिटिव है। दिल्ली केजरीवाल सरकार हजार रुपए में कार्ड बना कर दे रहा है। पुलिस कहां सो रही है। यह गाय काटते हैं यह रात में घरों में घुस जाते हैं लूट करते हैं सरकार कठोर कार्रवाई करेगी। अगर कार्रवाई नहीं करती है तो मुझे संवैधानिक पद पर रहते हुए ही कदम उठाने पड़ेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *