अग्निवीर बनने सर्द हवा में नंगे पैर दौड़े:तीसरे दिन 317 अभ्यर्थी हुए पास; आज जिलों के 1338 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

सागर के शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में 9 दिवसीय अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली में तीसरे दिन भिंड़, निवाड़ी और शिवपुरी के 1006 अभ्यर्थी शामिल हुए। जिसमें से 317 अभ्यर्थियों ने दौड़ पास की। दरअसल, बुधवार के लिए निवाड़ी, भिंड़ और शिवपुरी के 1289 उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी किए थे। जिसमें 1006 अभ्यर्थी भर्ती रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे। रात 12 बजे से उन्हें भर्ती स्थल पर प्रवेश दिया गया। इस दौरान अग्निवीर बनने के लिए अभ्यर्थियों ने कड़ाके की ठंड के बीच देर रात नंगे पैर 1600 मीटर की दौड़ लगाई। इसमें से 317 ने दौड़ पास की। इसके लिए अब शारीरिक प्रवीणता, कागजी कार्रवाई और मेडिकल की प्रक्रिया से गुजरना होगा। आज छतरपुर, मुरैना, टीकमगढ़ और सागर के अभ्यर्थी होंगे शामिल भर्ती रैली के चौथे दिन गुरुवार को छतरपुर के 261, मुरैना के 240, टीकमगढ़ के 288 और सागर जिले के 549 समेत कुल 1338 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिनके लिए एडमिट कॉर्ड जारी कर दिए गए हैं। दरअसल, सागर में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में प्रदेश के 10 जिलों से करीब 9 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिसमें से 500 अभ्यर्थियों का चयन अग्निवीर के लिए किया जाएगा। चयनित अग्निवीर को देश की रक्षा के लिए तैनात किया जाएगा। अब तक 987 अभ्यर्थियों ने पास की दौड़ भर्ती रैली के पहले दिन तीन जिलों के 371 युवाओं ने दौड़ पास की। दौड़ के बाद उनका अन्य मापदंड पर भी परीक्षण किया गया। दूसरे दिन भिंड जिले के 1296 अभ्यर्थियों को एडमिट कॉर्ड जारी किए गए थे। जिसमें से 1019 उम्मीदवारों ने उपस्थिति दर्ज की। इन अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। जिसमें 299 अभ्यर्थियों ने दौड़ पास की। वहीं भर्ती के तीसरे दिन निवाड़ी, भिंड़ और शिवपुरी जिले के 1006 अभ्यर्थियों ने भर्ती में हिस्सा लिया। भर्ती रैली में दौड़ते हुए 317 अभ्यर्थियों ने दौड़ पास की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *