पाली में सर्दी से कुछ राहत:न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक हुई बढ़ोत्तरी

पाली में गुरुवार का शहरवासियों ने तेज सर्दी से कुछ राहत महसूस की। न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक बढ़ोत्तरी हुई। ऐसे में गुरुवार सुबह सर्दी का असर कुछ कर रहा। मौसम विभाग की माने तो पाली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय 3 KM प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल रही थी। सूर्यउदय सुबह सात बजकर 24 मिनट पर हुआ। बता दे कि बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया था। पाली शहर में गुरुवार सुबह सड़कों पर वाहन चालकों की आवाजाही कम देखने को मिली। वॉकिंग पर निकले शहरवासियों सहित स्कूल जा रहे स्टूडेंट गर्म कपड़ों में लिपेट नजर आए ताकि सर्दी से खुद को बचा सके। शहर में कई चाय की थड़ियों पर लोग चाय की चुस्कियों के साथ अलाव तापते नजर आए। वह काम पर जाने वाले कई लोग सुबह के समय पौहा, पुड़ी-सब्जी, इटली-डोसा जैसे गर्म नाश्ते फास्ट फूड के ठेलों पर करते हुए दिखे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *