सीहोर में 12 जनवरी तक चलेगी शीतलहर:न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस; छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी 50 मीटर

सीहोर जिले में दो दिनों से न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस के नीचे बना रहा। गुरुवार सुबह नगर और आसपास के क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रह गई। बदलते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान 2 डिग्री से भी नीचे चला गया है। सुबह से कई घंटों तक घना कोहरा छाया रहता है, जो दोपहर बाद ही कम होता है। 12 जनवरी तक चलेगी शीतलहर शासकीय कृषि कॉलेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि बुधवार को न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो हवाओं की दिशा उत्तर की बजाय पूर्व से हो जाने के कारण आज 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हवा की दिशा बदलने से लोगों को ठंड में मामूली राहत मिली है। लेकिन, शीतलहर का दौर अभी 12 जनवरी तक जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *