आज से दो दिवसीय दौरे पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रहेंगे। गुरुवार रात 8:30 बजे चंदेरी पहुंचेंगे, जहां पर वे पर्यटन स्थल चंदेरी के टेंट सिटी में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध नाटक बैजू बावरा की प्रस्तुति में शामिल होंगे। सिंधिया प्रमुख अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके बाद चंदेरी में रात्रि विश्राम करेंगे। कल ये कार्यक्रम होंगे भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डॉक्टर हरवीर सिंह रघुवंशी ने बताया कि सिंधिया आज चंदेरी में रात्रि विश्राम के पश्चात अगले दिन 10 जनवरी को प्रातः 9.45 बजे से 11.45 बजे तक चंदेरी में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में भाग लेंगे। 11.45 बजे चंदेरी से रवाना होकर दोपहर 1.15 बजे अशोकनगर पहुंचेंगे, जहां गुना रोड स्थित कस्तूरी गार्डन में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2.45 बजे वहां से रवाना होकर 3.00 से 4:15 बजे तक रेलवे स्टेशन अशोक नगर पर बीना मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद गुना के लिए रवाना होंगे।


