आज हो सकती है भाजपा के नए जिलाध्यक्ष की घोषणा:4 साल से ज्यादा कार्यकाल वाले नहीं होंगे रिपिट; 42 लोगों ने की दावेदारी

नर्मदापुरम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष की आज घोषणा हो सकती है। इसके साथ ही पिछले 10 दिनों से सूची को लेकर जारी घमासान और मतभेद थम जाएगा। नए जिला अध्यक्ष के रिपिट होने की संभावना अब कम है। राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष के साथ बुधवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद की बैठक के बाद स्पष्ट हो गया है, कि 4 साल से ज्यादा का कार्यकाल पूरा कर चुके किसी भी जिलाध्यक्ष को रिपिट नहीं किया जाएगा। बता दें कि, नर्मदापुरम भाजपा जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल का कार्यकाल करीब साढ़े चार साल का हो चुका है। भोपाल में तीन-तीन नाम की पैनल भोपाल में पार्टी मुख्यालय में बीजेपी संगठन के 60 जिलों में जिलाध्यक्षों के चुनाव की कवायद चल रही है। भोपाल तीन लोगों के नाम की पैनल तैयार की गई है। जिले में जनप्रतिनिधियों की राय के आधार पर एक नाम तय नहीं होता है, तो प्रदेश नेतृत्व अपने हिसाब से नाम घोषित करेगा। 42 से ज्यादा लोगों ने की दावेदारी 27 दिसंबर को भाजपा संभागीय कार्यालय में जिलाध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी हुई थी। इसमें करीब 42 पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की। संगठन चुनाव पर्यवेक्षक विधायक राजेंद्र पांडेय और जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश दिवाकर ने जिलाध्यक्ष के लिए रायशुमारी की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *