मारवाड़ी सहायक समिति का द्विवार्षिक चुनाव आज

रांची | मारवाड़ी सहायक समिति के सत्र 2025-27 चुनाव के लिए रविवार को मारवाड़ी भवन में मतदान होगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश चंद्र अग्रवाल और चुनाव पदाधिकारी अशोक नारसरिया ने बताया कि मतदान की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। चुनाव के लिए 20 बूथ बनाए गए है। मतदान के दौरान समिति के दर्जनों वॉलेंटियर मौजूद रहेंगे। उन्होंने मतदान करने के लिए आनेवाले सभी मतदाताओं से अनुशासनबद्ध होकर मतदान करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 3120 मतदाता मतदान कर पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे। इनमें 1000 से अधिक महिला मतदाता हैं। उपसचिव और कार्यकारिणी के सदस्यों के बीच कड़ा मुकाबला होगा। कार्यकारिणी के लिए 26 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें से 20 का चुनाव होगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश चंद्र अग्रवाल ने समिति के सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि मतदान के समय मतदाता अपना आधार कार्ड या इसके जैसे फोटोयुक्त वैध प्रमाण पत्र अवश्य लेकर आएं। चुनाव परिणाम भी रात साढ़े आठ बजे तक आने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *