12 जनवरी को होगा त्रिशूल दीक्षा एवं हिंदू महाकुंभ:हिंदू संगठनों ने पुलिस अधिकारियों और अधिवक्ताओं को दिया निमंत्रण, 3 हजार युवा लेंगे त्रिशूल दीक्षा

प्रतापगढ़ में 12 जनवरी को आयोजित होने वाले विराट त्रिशूल दीक्षा एवं हिंदू महाकुंभ को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से एसपी, सहित पुलिस अधिकारियों,प्रशासनिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं को कार्यक्रम में आने के लिए निमंत्रण दिया गया। इस दौरान न्यायालय परिसर में कार्यक्रम से संबंधित पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर के विमोचन में बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में 3 हजार युवाओं को त्रिशूल दीक्षा देने का लक्ष्य रखा गया है। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री यशपाल सिंह सिसोदिया ने बताया कि सनातन की रक्षा और युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ने के लिए बजरंग दल और विहिप की ओर से आगामी 12 जनवरी को वर मंडल हवाई पट्टी पर त्रिशूल दीक्षा एवं हिंदू महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में 3 हजार से ज्यादा युवाओं को त्रिशूल दीक्षा देने का लक्ष्य रखा गया है, इसी के तहत आज विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से कार्यक्रम का निमंत्रण देने के लिए पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल सहित कई प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचे और उनसे कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। इस दौरान न्यायालय परिसर में पोस्टर का विमोचन किया गया और अधिवक्ताओं से भी त्रिशूल दीक्षा समारोह में शामिल होने की अपील की गई। सिसोदिया ने बताया कि अवलेश्वर प्रखंड के इस आयोजन में धर्म रत्न देवकी नंदन ठाकुर महाराज, मणि महेश चैतन्य महाराज सहित विभिन्न संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। साथ ही विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *