विदिशा में स्कूली बस पुलिया से नदी में गिरी:49 में से 20 छात्र घायल, अशोकनगर के बच्चे सांची भ्रमण पर जा रहे थे

विदिशा जिले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। अशोकनगर जिले की एक स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सगड़ नदी में जा गिरी। बस में 49 स्कूली बच्चे सवार थे, जिनमें से करीब 20 बच्चे घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बस बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए सांची ले जा रही थी। बस में स्कूल के चार स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे। ज़ोहद के पास अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में गिर गई। स्थानीय लोगों ने की मदद, प्रशासन मौके पर पहुंचा हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत बच्चों और स्टाफ को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
घायलों का बासौदा अस्पताल में इलाज घायल बच्चों को एंबुलेंस से गंजबासौदा के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर लिया है और बस हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। राहत और बचाव कार्य देर तक चलता रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *