फलोदी में स्वच्छता अभियान शुरू, झाड़ियां और बबूल काटे:राज्य सरकार के 2 वर्ष पूरे होने पर नगरपरिषद ने किया श्रमदान

राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में फलोदी जिला प्रशासन ने रविवार सुबह एक श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया। ये स्वच्छता अभियान मेजर शैतान सिंह स्टेडियम के बाहर चलाया गया। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी और नगरपरिषद प्रशासक एसडीएम पूजा चौधरी ने अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर स्वच्छता का संदेश भी दिया। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त विशन सिंह ने नगर परिषद कर्मचारियों के साथ मिलकर झाड़ियों और बबूल की कटिंग का कार्य किया। स्वच्छता अभियान में आम नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *