खल बुजुर्ग घाट पर दिखा 7 फीट का मगरमच्छ:खरगोम में नर्मदा घाट पर दूसरी बार देखा गया, श्रद्धालुओं में दहशत

खरगोन जिले के खल बुजुर्ग क्षेत्र में नर्मदा नदी के प्रमुख स्नान घाट के पास पिछले दो दिनों से करीब 7 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दे रहा है। मगरमच्छ नजर आने से नर्मदा के उत्तरी खलघाट और दक्षिण तट खल बुजुर्ग क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मंदिर के सामने नर्मदा नदी में मगरमच्छ दिखाई देते ही घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोग सुरक्षित दूरी बनाकर उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। मगरमच्छ कभी पानी की सतह पर आता है और फिर नर्मदा के अंदर चला जाता है। रोज बड़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु जिस स्थान पर मगरमच्छ दिखाई दिया है, वहां रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान और पूजा-पाठ के लिए पहुंचते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इससे किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है। लोगों ने मगरमच्छ के सुरक्षित रेस्क्यू की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, इससे पहले 22 नवंबर को खल बुजुर्ग के प्राचीन श्रीराम मंदिर घाट से लेकर संजय सेतु पुल के आसपास नर्मदा नदी में मगरमच्छ देखा गया था। लगातार ऐसी घटनाएं सामने आने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। दक्षिण तट के गांवों में भी दहशत मगरमच्छ दिखने की सूचना के बाद नर्मदा के दक्षिण तट बलगांव और ढालखेड़ा क्षेत्र के लोगों में भी दहशत का माहौल है। लोग सतर्क हो गए हैं। ग्रामीणों ने खतरे को देखते हुए नर्मदा घाटों पर सुरक्षा इंतजाम करने और श्रद्धालुओं के लिए चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *