जिला अस्पताल में पहली बार लेप्रोस्कोपी से नसबंदी:बलरामपुर में 6 महिलाओं का सफल ऑपरेशन, परिवार नियोजन को मिली नई गति

बलरामपुर जिला चिकित्सालय में पहली बार लेप्रोस्कोपिक विधि से महिला नसबंदी (एलटीटी) का सफल आयोजन किया गया। कलेक्टर राजेंद्र कटारा के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि दर्ज की गई, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस कार्यक्रम के तहत, कलेक्टर के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में कुल 6 महिला हितग्राहियों का लेप्रोस्कोपिक नसबंदी ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ऑपरेशन के बाद सभी महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं। जिले में स्थायी परिवार नियोजन सेवा का लंबे अंतराल के बाद पुनः शुभारंभ हुआ है। प्रशासन ने यह भी निर्णय लिया है कि अब प्रत्येक बुधवार को जिला चिकित्सालय में नियमित रूप से कम से कम 10 महिला हितग्राहियों का लेप्रोस्कोपिक नसबंदी ऑपरेशन किया जाएगा। यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और परिवार नियोजन कार्यक्रम को सशक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *