GPM से 50 कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रवाना:महिला नेताओं के नेतृत्व में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली में होंगे शामिल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का लगभग 50 सदस्यीय जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ है। यह जत्था दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ विशाल रैली में शामिल होगा। इस जत्थे का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष गजमती भानु और आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय संयोजक अर्चना पोर्ते कर रही हैं। जिलाध्यक्ष गजमती भानु ने बताया कि यह रैली लोकतंत्र, संविधान और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर आवाज बुलंद करेंगे। आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय संयोजक अर्चना पोर्ते ने जानकारी दी कि इस रैली के माध्यम से आदिवासी समाज, किसान, युवा और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सहित देशभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रामलीला मैदान पहुंचेंगे। दिल्ली रवाना हुए इस जत्थे में शंकर कवर, ममता पैकरा, पवन सिंह, विवेक पोर्ते, तेज राजपूत, गणेश मार्को, कृष्ण पटेल, सुनीता यादव, सुनीता टिमोथी, सुनीता राठौर, रीता कंवर, उपेंद्र उइके, राजेश यादव, बहादुर पोर्ते, फत्तेसिंह और गेंदलाल पोर्ते सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *